महाराष्ट्र चुनाव के चलते सुरक्षा पर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक:लालबाग थाने में सीमापार सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर हुई चर्चा

बुरहानपुर में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में 2 दिसंबर से होने वाले नगर पालिका चुनावों को लेकर बुधवार को लालबाग थाने में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस की एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएसपी गौरव पाटिल, फैजपुर महाराष्ट्र के एसडीओपी अनिल बडगुजर, रावेर थाना प्रभारी विशाल जायसवाल और लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। अवैध गतिविधियों और संदिग्धों पर निगरानी बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर दिया। चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों, गुंडों, इनामी बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी साझा करने पर चर्चा हुई। सीमावर्ती चेक पोस्ट और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश बैठक में अवैध परिवहन पर संयुक्त निगरानी रखने, सीमावर्ती चेक पोस्टों पर विशेष जांच अभियान चलाने और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने पर सहमति बनी। साथ ही मतदाताओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की योजना भी बनाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *