मंडला एसपी ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक:पीएम श्री अवंती बाई विद्यालय में ऑपरेशन मुस्कान के तहत संवाद

मंडला पुलिस ने बुधवार को पीएम श्री रानी अवंती बाई स्कूल में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 छात्राओं और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन सेवाओं, महिला सुरक्षा और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई। एसपी रजत सकलेचा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदलते डिजिटल वातावरण में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों ने छात्राओं से सीधे संवाद किया और उन्हें ‘गुड टच-बैड टच’, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए। साथ ही, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डीएसपी महिला सुरक्षा सतीश चतुर्वेदी, महिला थाना प्रभारी आरती धुर्वे, उपनिरीक्षक आकांक्षा, प्रधान आरक्षक नीतू मस्कोले, इंद्र कुमार यादव और प्रशांत चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। स्कूल की प्राचार्य जयालक्ष्मी सोनी और शिक्षक प्रवीण वर्मा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *