IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से ब्राह्मण समाज आक्रोशित:नर्मदापुरम में कलेक्ट्रेट गेट और कोतवाली थाने में प्रदर्शन, एफआईआर की मांग

मप्र कैडर के प्रमोटी आईएएस अफसर और अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी, कर्मचारी (अजाक्स) के नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए विवादित बयान से प्रदेशभर में विरोध जारी है। आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज में आक्रोशित है। प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन, नारेबाजी कर पुतला जलाया जा रहा है। बुधवार को नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया में ब्राह्मण और करणी सेना द्वारा प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। कलेक्ट्रेट गेट को घेरकर पंडित दिनेश तिवारी, नगर अध्यक्ष पंडित रामकुमार गुबरेले, पंडित पंकज तिवारी, अरुण दीक्षित, नरेंद्र तिवारी, लोकेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने नारेबाजी की। संतोष वर्मा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग गई। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम राजीव रंजन को सौंपा गया। इसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर भी प्रदर्शन हुआ। सभी ने थाना परिसर में बैठकर रघुपति राघव राजा राम के नाम का जाप किया और संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर, सेवा से बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की गई। संतोष वर्मा का विवादित मामलों में पूर्व में सामने आया नाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *