भास्कर न्यूज |अमृतसर राज्य अल्पसंख्यक विकास विभाग के मुख्य सचिव मुख्य सचिव रुचिश जयवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार सिख समुदाय की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग की ओर से अमृतसर में आयोजित कार्याशाला किया। यह पहली बार है कि राज्य अल्पसंख्यक विकास विभाग ने विशेष रूप से सिख समुदाय और अल्पसंख्यकों के लिए कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य के मुख्य सचिव रुचिश जयवंशी ने की और इसमें 11 सदस्यीय सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह सिद्धू, महाराष्ट्र पंजाबी साहित्य अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह, महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य चरणदीप सिंह हैप्पी व अन्य प्रमुख शहरों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। जसपाल सिद्धू ने बताया कि कार्यशाला बहुत ही उपयोगी और ज्ञानवर्धक रही, जिसके माध्यम से समुदाय के सदस्यों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जो भविष्य में उनके लिए मददगार साबित होंगी। अध्यक्ष जसपाल सिद्धू ने आगे बताया कि कहा कि महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार सिख समुदाय और अल्पसंख्यकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एकता, एकजुटता और जागरूकता के साथ भविष्य की ओर बढ़ने का आहान किया।


