महालक्ष्मी मंदिर में महिलाओं ने किया संकीर्तन, भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | जालंधर महालक्ष्मी मंदिर जेल चौक में स्त्री सत्संग सभा की ओर से शुक्रवार को संकीर्तन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन कर की। पूजन के बाद सभी ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुनीता भारद्वाज ने गणेश वंदना, दिल तुमसे लगा है ओ सांवरे…, राम नाम सुखदाई भजन करो… व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां निर्मला, नवनीत, राधा मल्होत्रा, मीना प्रभाकर, अनीता, मीना, सुनीता साही, राज बाला, पिंकी नारंग आदि मौजूद रहे। महालक्ष्मी मंदिर में कीर्तन करतीं स्त्री सत्संग सभा की सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *