चादर की रस्म और चिराग रोशन से शुरू हुआ मेला

जालंधर| अड्डा बस्ती शेख में भक्तों की ओर से हजरत जाहरा पीर जी का वार्षिक मेला श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम गद्दीनशीन साईं अशोक कादरी की देखरेख में किया गया। शुक्रवार को दरबार में विधिवत पूजन कर चादर की रस्म और चिराग रोशन किया गया। इसके अलावा सेवादार राजू, पिंका व अन्य ने बताया कि शनिवार पांच जुलाई की शाम सूफी कव्वाल कलाकारों द्वारा कव्वालियां सुनाकर सूफियाना माहौल बनाया जाएगा। हजरत जाहरा पीर जी की दरगाह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *