जालंधर | शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में भक्तों की ओर से संकीर्तन व कंजक पूजन का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें मंदिर के अध्यक्ष व पं. विजय शास्त्री ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने प्रभु के भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। भजनों के बाद भक्तों ने कंजक पूजन किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन व भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां सुरिंदर शर्मा, शिखा शर्मा, हरप्रीत कौर, मनिंदर कौर, ज्योति भारद्वाज, चरनजीत कौर, अंजली, कमलेश रानी, राजिंदर कौर, गुरबख्श कौर, किरन प्रीत कौर व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


