जालंधर| श्री राम भक्त हनुमान सेवा दल की ओर से शहर के विभिन्न मंदिरों में किए जा रहे सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के अंतर्गत श्री महाकालेश्वर मंदिर न्यू राज नगर में पाठ किया गया। मंदिर पहुंचने पर भक्तों का अश्वनी भागी और पं. मनोज शर्मा ने तिलक लगाकर स्वागत किया गया। संजीव शर्मा ने मंदिर में उपस्थित सभी भक्तों को कहा कि आप बहुत भाग्यशाली हो जो मंदिर में आकर प्रभु कृपा के पात्र बने हो। उन्होंने कहा कि समय निकाल कर परिवार सहित मंदिर में जरूर आएं, बच्चों को भी साथ लाएं ताकि उन्हें सनातन की महान संस्कृति के बारे में बताया जा सके। बच्चों को शास्त्र विद्या के साथ शस्त्र विद्या भी सिखाएं, जो समयानुसार बहुत जरूरी है। यहां राकेश शर्मा, ओम प्रकाश डोगरा, संदीप खोसला, धीरज घई, संजोगिता जोशी, मनीषा जोशी, मधु शारदा, अमन भागी, अंजू व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते श्रद्धालु।


