बिरकोनी | ग्राम बिरकोनी में 26 फरवरी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर चंडी मन्दिर स्थित चण्डिकेश्वर महादेव में मक्खन व रुद्राभिषेक, जलाभिषेक भक्तों द्वारा किया जाएगा। सुबह भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद शिवलिंग को शृंगार से सजाया जाएगा। ओम नमः शिवाय व हरहर महादेव के जाप के साथ अभिषेक किया जाएगा। वही ग्राम के छोटे तालाब स्थित मंदिर में बेल पत्र अर्पित कर ग्रामीण श्रध्दालु गंगा जल से अभिषेक किया जाएगा। मौली देवी स्थित महादेव मंदिर में अभिषेक व भक्त पूजा अर्चना करेंगे। इसके अलावा बड़े तालाब स्थित शिवालय को गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक व महामंत्र जाप के बाद विधिविधान से पूजा अर्चना की जाएगी। महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण होगा। सनातन सेवा धर्म के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं को महाभिषेक में उपस्थित होने की अपील की हैं।


