व्याख्यान में दी गई बायोटेक्नोलॉजी व भौतिकी के बारे में विस्तृत जानकारी

महासमुंद| शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में छत्तीसगढ़ विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर व राष्ट्रीय विज्ञान व संचार परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में 6 दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय कार्यक्रम विज्ञान संकाय के समस्त विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में तृतीय दिवस सोमवार को वनस्पतिशास्त्री भौतिकशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइंस पर आधारित व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बायोटेक्नोलॉजी व खगोल विज्ञान विषय से संबंधित था। वक्ता के रूप में डॉ श्रीराम कुंजाम ने इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एंड बायोटेक्नोलॉजी विषय से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *