भास्कर न्यूज | लुधियाना स्थानीय इस्लाम गंज रोड स्थित प्राचीन वैष्णो मंदिर कमेटी (हाथी वाला )द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन मौके पर मंदिर कमेटी द्वारा विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई जो की मंदिर से प्रारम्भ होकर इलाके के अलग-अलग जगह से होती हुई, मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह क्षेत्र वासियों द्वारा स्वागत किया गया व पुष्प वर्षा भी की गई। शोभायात्रा के मार्ग में भंडारे भी लगाए। शोभायात्रा के बाद देर शाम मंदिर कमेटी के सदस्यों व श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रमुख पंडित राघव शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोचारण के बीच भोले बाबा के महाभिषेक में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा भी लगाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान जसबीर सिंह कालड़ा, नूरी कालड़ा, जगदीश सहगल, श्याम सुन्दर कक्कड़, अशोक मग्गो, डॉक्टर भारत भूषण, संजीव रिखी, अमरजीत कालड़ा, जुगनू कालड़ा, संजीव दीपा, हर्षित रिखी, पंडित राघव शास्त्री, पंडित शुभम शास्त्री, सुनील, आशीष आदि उपस्थित थे।


