महाशिवरात्रि पर राजस्थान के मंदिरों में भी भारी भीड़ है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर सहित सभी जिलों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला बुधवार तड़के शुरू हो चुका था। जयपुर के ताड़केश्वरनाथ मंदिर, झारखंड महादेव समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही जल लेकर श्रद्धालु कतारों में लगे हैं। प्रदेश के अलग-अलग मंदिरों में सुबह से रूद्र पाठ के साथ अभिषेक किया जा रहा है। उदयपुर मेवाड़ के आराध्य श्री एकलिंग जी के दर्शन के लिए श्रद्धालु रात से जत्थों में रवाना हुए हैं।


