REET कल से, पहले दिन 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स:दूसरे दिन साढे़ 5 लाख कैंडिडेट्स; एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से REET- 2024 का आयोजन कल से शुरू होगा। एग्जाम दो दिन होंगे। 27 फरवरी को प्रथम पारी में 4 लाख 61 हजार 321, द्वितीय पारी में 5 लाख 41 हजार 599 रजिस्टर्ड है। ऐसे में पहले दिन कुल 10 लाख 2 हजार 920 कैंडिडेट्स है। 28 फरवरी को 5 लाख 41 हजार 598 परीक्षार्थी है। बता दें कि रीट परीक्षा के लिए कुल 1731 परीक्षा केन्द्र राज्य के 41 जिलों में निर्धारित किए गए हैं। रीट परीक्षा के लिए कुल 14 लाख 29 हजार 822 ने आवेदन किए है। इसमें लेवल-1 में कुल परीक्षार्थी 3 लाख 46 हजार 625, लेवल-2 में कुल परीक्षार्थी 9 लाख 68 हजार 501 तथा दोनो लेवल के लिए कुल परीक्षार्थी एक लाख 14 हजार 696 पंजीकृत है। जिलेवार परीक्षा केन्द्र जिलेवार अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर होगा क्यूआर कोड, फेस रिकग्निशन से मिलेगी एंट्री इस बार रीट परीक्षा के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड है। इसे स्कैन करते ही अभ्यर्थियों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। डमी अभ्यर्थी पर अंकुश लगाने के लिए पहली बार अभ्यर्थियों का फेस रिकग्निशन होगा। ऐसे में एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी द्वारा लगाई गई फोटो का सेंटर पर लाइव फोटो से मिलान नहीं हुआ तो अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अंगूठे का निशान (फिंगर प्रिंट) भी लिया जाएगा। सभी सेंटर पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। पेपर सेंटर पर पहुंचने, खोलने और परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी होगी। इसके साथ ही पेपर को-ऑर्डिनेटर और फ्लाइंग के पास वीडियोग्राफर होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं कर सकेगा। अभ्यर्थी को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 5 दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री सफर राजस्थान में रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकेंगे। इस बार पात्रता परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार द्वारा परीक्षा से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद कुल 5 दिन तक फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी की परीक्षा 27 फरवरी की है तो वह 25 फरवरी से 1 मार्च तक रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकेगा। वहीं, अगर किसी अभ्यर्थी की परीक्षा 28 फरवरी की है तो वह 26 फरवरी से 2 मार्च तक रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकेगा। अभ्यर्थियों को यह सुविधा रोडवेज की ब्लू लाइन बसों में ही दी जाएगी। रीट परीक्षा के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेन राजस्थान में रीट अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भी जोधपुर-ग्वालियर-ढेहर के बालाजी (जयपुर) दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन जोधपुर से 25 फरवरी को रात 11:00 बजे रवाना होकर 26 फरवरी को सुबह 4:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 4:10 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी को शाम 7:30 बजे ग्वालियर से रवाना होकर 27 फरवरी की सुबह 4:30 बजे ढेहर के बालाजी (जयपुर) पहुंचेगी। इस ट्रेन का राई का बाग, पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर (जयपुर), दौसा, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, भरतपुर, अछनेरा, आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसमें 20 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 कोच होंगे। इसी तरह 27 फरवरी को ढेहर के बालाजी जयपुर से ट्रेन शाम 7:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 28 फरवरी को सुबह 4:00 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से 28 फरवरी को सुबह 8:30 बजे रवाना होकर शाम 5:55 पर जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, अछनेरा, भरतपुर, खेड़ली, मंडावर महवा रोड, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर (जयपुर) और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में 20 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 कोच होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *