महाशिवरात्रि में सुगम दर्शन के लिए तैयारी‎:सामान्य, वीवीआईपी, बुजुर्ग, दिव्यांग सभी के लिए अलग दर्शन व्यवस्था

17 फरवरी से महाकाल के आंगन में शिवनवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। 10 दिन तक औसत से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। सामान्य, वीवीआईपी, बुजुर्ग, दिव्यांग सभी के लिए अलग व्यवस्था बनाई जा रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार श्रद्धालुओं को सुलभ कराने के लिए दो प्रमुख बदलाव किए हैं। पहला, प्रवेश द्वार पर हर जगह पर संकेतक लगाए जाएंगे, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो। दूसरा, ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन करवाने के लिए टनल का पूरी क्षमता से उपयोग किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर फेसिलिटी सेंटर-1 से निर्गम रैंप, गणेश मंडपम् और नवीन टनल दोनों ओर से दर्शन व्यवस्था की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *