महाशिवरात्रि से पहले महाकाल मंदिर में विशेष तैयारी:17 से 25 फरवरी तक शिव नवरात्रि; कोटेश्वर महादेव का होगा पहला पूजन

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले शिव नवरात्रि का पर्व 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान महाकाल और कोटेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक और पूजन किया जाएगा। शिव नवरात्रि के पहले दिन सुबह 8 से 9 बजे तक कोटितीर्थ कुंड पर स्थित श्री कोटेश्वर महादेव का शिव पंचमी पूजन-अभिषेक होगा। इसके बाद भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक शुरू होगा। पूरे नवरात्रि काल में 11 ब्राह्मणों द्वारा एकादश एकादशनी रूद्राभिषेक पाठ किया जाएगा। दोपहर 3 बजे सांध्य पूजन के बाद भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। उन्हें नए वस्त्र और आभूषण धारण कराए जाएंगे। पहले दिन सोमवार को भगवान को कटरा, मेखला, दुपट्टा, मुकुट, मुंडमाला और छत्र से सजाया जाएगा। साथ ही हल्दी-चंदन का विशेष उपटन लगाया जाएगा। यह क्रम 25 फरवरी तक नौ दिनों तक चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *