महासंघ ने उद्योग कार्यालय में रखी मांगें

गुना|अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ जिला गुना के प्रतिनिधियों ने बुधवार को खादी एवं ग्राम उद्योग कार्यालय पहुंचकर समाज के हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा की। जिला अध्यक्ष नन्नूलाल प्रजापति और जिला महासचिव डॉ. तारा सिंह प्रजापति ने प्रजापति समाज के कुम्हार एवं कारीगरों के लिए इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराने, उद्यम क्रांति योजना का लाभ दिलाने तथा कम ब्याज दर पर लोन सुविधा प्रदान करने की मांग रखी। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समाज के सदस्यों को प्रशिक्षकों के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार उपलब्ध कराने और अधिकतम उद्योग लाभ दिलाने की दिशा में कार्य होना आवश्यक है। महासंघ ने आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में बैठक आयोजित कर समाजजनों को योजनाओं एवं लाभों की जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *