छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोडार डेम के जंगल से एक महिला की जली हुई लाश मिली है। घटनास्थल पर जला हुआ लेडीज पर्स, लिपस्टिक, चूड़ी और सैंडिल भी पाया गया है। यह वारदात तुमगांव थाना क्षेत्र की है। महासमुंद जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर शहीद वीर नारायण सिंह डेम के पास स्थित वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 52 में बुधवार को यह लाश मिली। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूर तक ही जा सका। चार दिन पहले चलाया गया महिला का शव डीएसपी अजय शंकर त्रिपाठी के अनुसार महिला की हत्या की गई है। लाश को करीब चार दिन पहले जलाया गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जिले के सभी थानों से लापता महिलाओं की रिपोर्ट की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। जली हुई लाश को तुमगांव सरकारी अस्पताल भेजा गया है।


