महासमुंद में करंट से तेंदुए और वन भैंसे की मौत:शिकारियों ने नेशनल हाईवे किनारे जंगल में बिछाया था करंट, मौके पर पहुंचा वन विभाग

महासमुंद में शिकारियों द्वारा लगाए गए करंट की चपेट में आकर एक तेंदुए और वन भैंसे की मौत हो गई। यह घटना नेशनल हाईवे 353 के पास स्थित खल्लारी मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे, वन विभाग के कक्ष क्रमांक 182 में घटी। जानकारी के अनुसार, अज्ञात शिकारियों ने हाईटेंशन बिजली के खंभे से करीब 400 मीटर लंबा तार बिछाया था, जिसकी चपेट में ये वन्यजीव आ गए। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृत जानवरों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि घटना शिकारियों की साजिश का नतीजा है। वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने घटना की पुष्टि की है। वन विभाग ने डॉक्टर की टीम को बुलाया है। दोनों वन्य प्राणियों का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। अधिकारी शिकारियों की तलाश में जुटे हैं। छत्तीसगढ़ के जंगलों में पाए जाने वाले वन भैंसा और तेंदुआ दोनों ही संरक्षित और दुर्लभ प्रजातियों में आते हैं। वन विभाग अब शिकारियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की दिशा में तेजी से जांच कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की गई है, और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *