महासमुंद में निजी अस्पतालों के डेटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

महासमुंद| जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग को बेहतर बनाने के लिए निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों के डेटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण महासमुंद के एक होटल में संपन्न हुआ। कार्यशाला में ऑपरेटर्स को विभिन्न सरकारी पोर्टल्स के तकनीकी संचालन और डेटा प्रविष्टि की बारीकियों से अवगत कराया गया। आरसीएच 2.0 पोर्टल में गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं (सोनोग्राफी, लैब जांच, सिजेरियन ऑपरेशन आदि) की जानकारी दर्ज करना। इसे आभा आईडी या मोबाइल नंबर के जरिए देश में कहीं भी देखा जा सकेगा। एचएमआईएस एवं पीसी पीएनडीटी पोर्टल में स्वास्थ्य सेवाओं की सटीक रिपोर्टिंग और नियमों के पालन के लिए ऑनलाइन एंट्री, ई-कल्याणी पोर्टल में ऑनलाइन फॉर्म एंट्री और विभिन्न मॉड्यूल पर व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। मास्टर ट्रेनर संदीप चंद्राकर ने ऑनलाइन प्रविष्टि के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों और समयबद्ध रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर ने बताया कि डिजिटल डेटा प्रविष्टि से मरीजों की स्वास्थ्य हिस्ट्री को ट्रैक करना आसान होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों की रिपोर्टिंग को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *