महासमुंद में भाई ने बहन को लकड़ी के मारा, मौत:पारिवारिक विवाद में घर घुसकर वारदात; सिर पर गंभीर चोट से तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भाई ने अपनी बड़ी बहन को मार डाला। बसना आदर्श नगर के वार्ड नंबर 15 में यह घटना हुई। आरोपी सलीम उर्फ गोलू जौहरी (24 साल) अक्सर परिवार पर आरोप लगाता था कि उसका ध्यान नहीं रखा जाता। 17 जून का रात करीब 10:30 बजे वह घर में आया और गाली-गलौज करने लगा। जब बड़ी बहन सलमा (26 साल) ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने गुस्से में आंगन में रखी लकड़ी उठाकर उनके सिर पर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सलीम अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। उसकी चारों बहनें मां के साथ अलग रहती थीं। तभी उसने ये वारदात की। सिर पर गंभीर चोट के कारण सलमा मौके पर ही बेहोश हो गईं। घायल सलमा को बसना के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *