जांजगीर-चांपा जिले में अवैध डीजल तस्करी का मामला सामने आया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कुरमा कच्ची रास्ते पर घेराबंदी की। एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन में डीजल भरकर बगडबरी की ओर ले जाया जा रहा था। खमदाई पहाड़ के पास पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। बलौदा थाना पुलिस ने डीजल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 120 लीटर डीजल बरामद पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन (नंबर CG 11 BK 9196) को जब्त किया। वाहन से चार नीले जरीकेन में भरा करीब 120 लीटर डीजल बरामद हुआ। बरामद डीजल की कीमत 11,400 रुपए है। स्कॉर्पियो वाहन की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है। पुलिस ने धारा 106 BNSS के तहत मामला दर्ज किया है। फरार चालक और वाहन मालिक की तलाश जारी है।


