5 लाख की सेंधमारी का खुलासा:चोरी के जेवर खरीदने वाली महिला गिरफ्तार , पुलिस ने नाबालिग के पास से बरामद की बाइक,लैपटॉप,

रायपुर के उरकुरा इलाके में हुई सेंधमारी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता शिवकुमार यदु 28 मई को अपने भाई के शोक कार्यक्रम में शामिल होने पूरे परिवार के साथ बाहर गए थे। 30 मई को जब वह वापस घर लौटा तब उसने देखा कि घर का दरवाजा टूटा था अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी, और कीमती सामान चोरी हो गया था। पीडित की शिकायत के बाद शिकायत थाना उरकुरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक नाबालिग संदिग्ध रूप से नजर आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी सौरभ और पुष्पेन्द्र के साथ मिलकर उरकुरा, बिरगांव, सरोरा और दुर्गा नगर क्षेत्रों में कई जगहों पर सोने-चांदी के जेवरात, टीवी, लैपटॉप और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। उसने बताया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात रायपुर के रावाभांठा निवासी खुशबू देवी साहू को बेचे थे, और प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। पुलिस ने खुशबू साहू पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसने उसने इस बात को कबूल किया की नाबालिग, सौरभ और पुष्पेन्द्र चोरी के जेवर लाकर उसके पास बेचते थे। पुलिस ने खुशबू देवी साहू के पास से चोरी का माल) बरामद किया जिसमें सोने जैसा हार,चांदी की पायल ,चांदी की बिछिया,हाथ करधन,सोने की फुल्ली,चांदी का कड़ा ,चांदी की करधन,मंगलसूत्र बरामद किया है। वही नाबिलग के पास से पुलिस ने 2 लैपटॉप,2 मोटरसाइकिल 1 एलईडी टीवी बरामद की है। पूरे जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है। फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को बाल न्यायालय, माना में प्रस्तुत किया गया, वही जबकि महिला आरोपी खुशबू साहू को रायपुर न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में दो फरार आरोपियों सौरभ और पुष्पेन्द्र की तलाश पुलिस कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *