बलौदाबाजार में पुलिस-सरपंच सम्मेलन:साइबर क्राइम और यातायात नियमों की दी जानकारी; 14 सरपंच सम्मानित

बलौदाबाजार जिला पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने के लिए सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 70 सरपंच शामिल हुए। उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा क्षत्रिय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप पुलिस अधीक्षक तुलसी लेकाम और एसडीओपी तारेश साहू ने प्रेजेंटेशन के जरिए ग्रामीण अपराध और सड़क हादसों की जानकारी दी। एसपी भावना गुप्ता ने सरपंचों से गांव में होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि साइबर जागरूकता और यातायात नियमों के पालन में सरपंचों की भूमिका अहम है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही समाधान शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में 14 आदर्श ग्राम पंचायतों के सरपंचों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम के अंत में समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *