महिंद्रा की बार्न इलेक्ट्रिक कार लांच

अलवर| महिंद्रा एंड महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी बाई 6 व एक्सईवी 9 ई जेएस फोरव्हील मोटर्स में आयोजित एक समारोह में लांच की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री संजय शर्मा व विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल दिगेंद्र प्रताप सिंह व ब्रिगेडियर आदित्य कंवल रहे। अध्यक्षता जेएस फोरव्हील्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक व अध्यक्ष निकुंज सांघी ने की। महिंद्रा लिमिटेड के एरिया जनरल मैनेजर परमजीत सिंह ने बताया कि यह एसयूवी इंगलो प्लेटफार्म पर बनी है जो कि प्रीमियम केबिन व इंटीरियर्स और अद्भुत विशेषताओं से लैस एक एसी एसयूवी है। इस एसयूवी की एक चार्ज में 500 किमी तक की वास्तविक रेंज दक्षता है। 20 मिनट में 30 फीसदी तक चार्ज होती है। महिंद्रा के रीजनल मैनेजर निकित शाह, रीजनल बिजनेस हेड पूरी आर्य, जीएम सेल्स मनोज गुप्ता व सेल्स मैनेजर हेमंत शर्मा मौजूद रहे। निदेशक ऋषभ सांघी ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *