महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है महिला दिवस का उद्देश्य

कवर्धा| ग्राम छिरहा स्थित हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द्रवंशी ने कहा इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को पहचान देना है। उनके अधिकारों की रक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना भी इसका मकसद है। इस साल महिला दिवस थीम कार्यवाही में तेजी है। महिलाएं आज कला, खेल, बिजनेस, साइंस और टेक्नोलॉजी जैसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समाज में उनके योगदान और साहस को रेखांकित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। कार्यक्रम में व्याख्याता कल्पना मरावी, रंजीता माहेश्वरी, वीणाक्षी नामदेव मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *