मनेंद्रगढ़ | यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की सचिव संध्या पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें मोना साहू 9वीं प्रथम, आकृति गौतम 8वीं द्वितीय एवं प्राची गोस्वामी व साहिस्ता परवीन 9वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगीता चंदा, सुनीता सोनी व रागिनी वर्मा ने किया। निर्णायक की भूमिका सुनीता साहू, स्वाति अग्रवाल एवं रोहिणी प्रसाद गोस्वामी ने निभाई।


