भास्कर न्यूज| बंडामुंडा तेलनगरी बंडामुंडा के सेक्टर-ई स्थित संकट मोचन मंदिर में बंडामुंडा इलेक्ट्रिक शेड और राउरकेला इलेक्ट्रिक शेड के रेल कर्मियों ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। सबसे पहले सभी ने प्रभु हनुमान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन संध्या हुई। रेल कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मौजूद जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बंडामुंडा में देशभर के अलग-अलग राज्यों से लोग नौकरी करने आते हैं। ऐसे में सभी त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाना जरूरी है।


