महिलाओं के लिए सभी पर्यटन स्थलों पर आज निःशुल्क प्रवेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर झारखंड पर्यटन विभाग ने महिलाओं के सम्मान में विशेष पहल की है। 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थल, पार्क, झरनों और पतरातू लेक पार्क में महिलाओं के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। पर्यटन विभाग की यह पहल महिलाओं को प्रोत्साहित करती है कि वे अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें। प्रकृति की गोद में शांति और ताजगी का अनुभव करें। विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं का स्वागत है और उन्हें एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *