महिलाओं के साथ नाचते दिखे खंडार विधायक गोठवाल:महिलाओं से विकास कार्यों का शिलान्यास करवाकर पेश किया महिला सशक्तिकरण का उदाहरण

खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने रविवार को महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण पेश किया। उन्हें आटूण कलां में विकास कार्यों का शिलान्यास महिलाओं से करवाया। इसी के साथ उन्होंने महिलाओं के साथ डांस भी किया। महिलाओं से करवाया विकास कार्यों का शिलान्यास दरअसल, खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल आज ग्राम आटून कला पहुंचे। जहां 130 लाख रुपए की लागत से आटून कला से आटून खुर्द सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक गोठवाल ने गांव की मां-बहनों के हाथों से संपन्न कराया और मातृशक्ति को सम्मान देने का सार्थक संदेश दिया गया। इस दौरान विधायक गोठवाल ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से विकास को नई दिशा और गति मिलती है। जो वादे किए पूरे हुए- विधायक गोठवाल खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि जब मातृशक्ति आगे बढ़ती है, तब खंडार का विकास और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ता है। क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी ने काफी वर्षों से मीणा समाज की चली आ रही मांग NH 552 से SH 122 नया गांव बालाजी डेकवा, इटावा का बालाजी निर्माण कार्य का लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 12 किलो मीटर लंबाई सड़क का शिलान्यास किया है। I खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी ने बताया कि उक्त सड़क की मांग काफी लंबे समय से ग्राम वासियों द्वारा की जा रही थी I विधानसभा चुनाव के दौरान खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी ने कार्यकर्ताओं से वादा किया था चुनाव जीतते ही सड़क स्वीकृत करवा दूंगा I खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी अपने वादे पर खरे उतरे और प्रथम बजट में ही सड़क कार्य स्वीकृत कर क्षेत्रीय लोगों की मांग को पूरा किया है I इस सड़क पर बालाजी के दर्शनार्थी काफी दूर से आते हैं जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य की अति आवश्यकता थी I गांव के लोगों ने पद दंगल के माध्यम से खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी का स्वागत किया व 21 किलो की माला पहनाकर आभार व्यक्त किया I पद दंगल कार्यक्रम में आस पास के गांवों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे I खंडार विधायक ने सभी कलाकारों का उत्साह वर्धन किया व सभी कार्यकर्तागणों की समस्याएं सुनी I इसके साथ ही खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी ने ग्राम डेकवा में क्षेत्रीय लोगों की मांग पर 55 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की I इसी क्रम में खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी ने ग्राम डेकवा में 33 केवी जीएसएस का उदघाटन कर क्षेत्रीय किसानों को राहत प्रदान की है I खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों को अब सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था मिलेगी। 11 लाख रुपए की लागत से विधायक कोटे से निर्मित सी सी सड़क कार्य का उद्घाटन खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी द्वारा किया गया। पांचोलास से लक्ष्मीपुरा सड़क निर्माण कार्य का लगभग 90 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *