महिलाओं ने निशान यात्रा से मांगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

सीहोर|एकादशी के पावन अवसर पर, जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम थूना कला की महिलाओं ने ग्राम की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए पैदल निशान यात्रा निकाली। यह संगीतमय डीजे की धुन पर निकाली गई यात्रा ग्राम थूना कला से शुरू होकर सीहोर के चाणक्यपुरी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर तक पहुंची। निशान यात्रा की शुरुआत ग्राम के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर और श्री गणेश मंदिर से हुई। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाए। चाणक्यपुरी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर महिलाओं ने बाबा श्याम के श्री चरणों में निशान अर्पित कर गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *