भीलवाड़ा | आदर्शनगर निवासी व दैनिक भास्कर भीलवाड़ा शहर के समाचार पत्र वितरक प्रवीण चौहान के पिता का सोमवार को निधन हो गया। महेन्द्र, सुरेन्द्र, संजय के बड़े भाई एवं मनोज, प्रवीण, अरुण चौहान के पिता व आयुष, पीयूष, विनायक के दादा हरिसिंह चौहान पुत्र स्व.राधेश्याम चौहान ने सोमवार को उदयपुर में अंतिम सांस ली। अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर निवास आदर्शनगर भीलवाड़ा से पंचमुखी मोक्षधाम भीलवाड़ा पहुंची।


