चाईबासा| झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाले अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम के चयन हेतु खिलाड़ियों का निबंधन शनिवार 18 जनवरी को जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में होगा। खिलाड़ी दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र व 10वीं का अंक पत्र व आधार कार्ड लाएं।


