चाईबासा| 54वीं स्टंटमैन विंटेज एंड क्लासिक कार रैली कोलकाता, 2025 में भाग लेने के लिए शुक्रवार को गुरुद्वारा में 6 बजे सुबह अरदास कर गुरमुख सिंह खोखर, रसिक लाल टांक एवं रौनक सिंह खोखर रवाना हुए। विंटेज कार रैली में जजों की तीन अलग-अलग टीम के द्वारा 18 जनवरी, 2025 को विंटेज वाहनों की ऑथेंटिसिटी – ओरिजन्लटी, मेकेनिकल वर्क तथा कोच वर्क की सूक्ष्मता से जांच होगी। जबकि 19 जनवरी को सुबह 8 बजे रैली का शुभारंभ होगी। लगातार 31वीं बार भाग लेने जाते समय सफर में जादूगोड़ा स्थित मां रंकीणी मंदिर, जादूगोड़ा में पूजा-अर्चना कर मां से आशीर्वाद लेते हुए मंजिल की ओर बढ़े।


