चाईबासा| शुक्रवार के दिन सदर व नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों समेत निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय में संकुलवार व अलग-अलग पाली में आयोजित की गई। बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रमिला कुमारी की देखरेख में आयोजित हुई। गोष्ठी में एस एम एस का विद्यालय वर समीक्षा, पोषण वाटिका, मासिक प्रतिवेदन हेल्थ, आई एफ ए गोली, पोषाहार मद की राशि, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, प्रयास प्रोजेक्ट इंपैक्ट, रेल परीक्षा पर चर्चा, आईसीटी, स्मार्ट क्लास वोकेशनल कोर्स, बैंक व डाकघर खाता, बच्चों के पोशाक, विद्यालय विकास अनुदान, पोशाक हेतु डीबीटी डाटा, यू डाइस, अपर आईडी, शिशु पंजी, यू डाइस पोर्टल पर आधार वेरीफिकेशन आदि की समीक्षा व अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। 162 विद्यालय के शिक्षक शामिल थे।


