महिला अभ्यर्थियों से धार्मिक धागा, बाली और अंगूठी भी उतरवाए:सुबह 2 केन्द्रों पर शुरू हुई टीचर भर्ती एग्जाम, पाबंद के बावजूद ज्वैलरी पहनकर पहुंचे

उदयपुर के सरकारी रेजिडेंसी गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में टीचर भर्ती एग्जाम देने आई महिला अभ्यर्थी के कलावा धार्मिक धागा उतरवा लिया गया। वहीं, एक अन्य महिला से कानों से सोने की बाली और अंगूठी भी उतरवा ली गई। इसी तरह तमाम अभ्यर्थी पाबंदी के बावजूद ज्वेलरी पहनकर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। इन अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले ही पाबंदी वाली सामग्री बाहर उतरवाई गई। इसके अलावा सुबह सर्दी की वजह से जो अभ्यर्थी सिर पर टोपा, हुडी वाली जैकेट और दो से तीन उनी वस्त्र पहनकर पहुंचे थे, उनसे बाहर ही उतरवा लिए गए। सख्त जांच के बाद एंट्री दी गई। 2 केन्द्रों पर 576 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड
उदयपुर में पहली पारी के लिए एंट्री सुबह 8 बजे शुरू हो गई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षा केन्द्र के गेट बंद कर दिए गए। उदयपुर में 2 केन्द्रों पर 576 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। वहीं दूसरी पारी में 18 केन्द्रों पर 5840 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बता दें, लेवल-1 की परीक्षा 17 जनवरी को हो चुकी है। लेवल-2 की परीक्षाएं 18,19 और 20 जनवरी को अलग-अलग दिनों में दो पारियों में हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *