10 से 20 किलोमीटर में मौसम अलग-अलग:जिंदोली की घाटी तक माैसम साफ, उससे आगे बानसूर की तरफ घना कोहरा

अलवर में मंगलवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग है। जिंदोली की घाटी से अलवर की तरफ मौसम करीब-करीब साफ है। सुबह ही धूप निकल आई। वहीं बानसूर की तरफ कहीं घना कोहरा है कहीं ओस हल्की बारिश की तरह गिरी है। कुछ जगहों पर न्यूतनम तापमान भी अलग-अलग है। लेकिन अब कड़ाके की सर्दी का असर कम होना शुरू हो गया। अलवर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अलवर शहर में मौसम साफ, सुबह धूप निकली अलवर में देा दिन से घने बादल थे। एक दिन पहले कोहरा भी घना रहा। लेकिन मंगलवार सुबह से मौसफ साफ है। सुबह ही धूप निकलने से सर्दी से राहत है। हालांकि रात व सुबह-शाम अभी कड़ाके की सर्दी है। कभी कभार बादल छाने से दिन में भी सर्दी का असर बढ़ जाता है। हालांकि अभी तक फसलों के अनुकूल मौमस है। जिसके कारण फसल पर पूरी रौनक है। इस बार पैदावार भी अच्छी होने का अनुमान है। तापमान जमाव बिंदू पर नहीं पहुंचा। जिसके कारण सरसों की फसल में भी नुकसान नहीं है। जनवरी में सर्दी का असर अधिक रहा दिसंबर की तुलना में जनवरी में कड़ाके की सर्दी रही। दिसंबर में बहुत कम सर्दी रही। जिसके कारण इस सीजन में कड़ाके की सर्दी के दिन भी कम रहे हैं। 31 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी शुरू हुई। 14 जनवरी तक सर्दी का जोर ज्यादा रहा। अब वापस कम होने लग गई। जिससे कहा जा सकता है कि इस सीजन में सर्दी का असर कम रहा है। आगामी दिनों में बहुत ज्यादा सर्दी की संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *