महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रीना आज लेंगी पदभार:इंदौर से भोपाल तक निकालेंगी रैली, अलका लांबा, जीतू पटवारी भी रहेंगे मौजूद

महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगी। रीना बौरासी आज अपने समर्थकों के साथ इंदौर से भोपाल तक रैली निकालते हुए पहुंचेंगी। भोपाल में फंदा टोल नाके से होगा कई जगह स्वागत
रीना बौरासी का इंदौर से देवास, आष्टा, सीहोर और रास्ते में आने वाले गांवों में कई जगहों पर स्वागत होगा। फंदा टोल नाके से भोपाल की सीमा में पहुंचने के बाद राजधानी के कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। भोपाल में इन जगहों पर होगा स्वागत
फंदा टोल नाका, चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ विसर्जन घाट, चंचल चौराहा संत हिरदाराम नगर पर पार्षद अशोक मारण स्वागत करेंगे। लालघाटी चौराहा, खानूगांव तिराहा और रेतघाट चौराहे पर विधायक आरिफ मसूद, पॉलिटेक्निक चौराहे पर पूर्व पार्षद वहीद लश्करी स्वागत करेंगे। इसके बाद अपेक्स बैंक, तरुण पुष्कर, शिवाजी चौराहे पर स्वागत के बाद वे पीसीसी पहुंचेंगी। पटवारी, अलका लांबा पदभार ग्रहण में रहेंगे मौजूद
रीना बौरासी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *