रतलाम-इंदौर फोरलेन पर ट्रक में घुसी मारुति वैन:​​​​​​​एक की मौत, एक गंभीर, ब्रेकर पर स्लो हुआ था वाहन

रतलाम में बुधवार सुबह रतलाम इंदौर फोरलेन पर तमिलनाडु पासिंग ट्रक में पीछे से मारुति वैन जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वैन में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। जिसे रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। घटना सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत फोरलेन से सटे सनावदा फंटे पर सुबह करीब 7.30 बजे हुई। वैन क्रमांक एमपी 04 सीएफ 7303 अपने आगे चल रही ट्रक क्रमांक टीएन 68 जे 3796 में पीछे जा घुसी। टक्कर से वैन का आगे का हिस्सा पूरा चकनाचूर हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेस से मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। जिस जगह दुर्घटना हुई जगह रोड पर स्पीड ब्रेकर बने हुए है। संभवत: ट्रक के स्पीड ब्रेकर से क्रॉस करने के दौरान पीछे तेज गति में आने पर वैन चालक ट्रक में जा घुसा। मृतक व घायल जिले के ताल निवासी बताए जा रहे है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद शिनाख्त हो पाएगी। जानकारी सामनेे आई है कि दोनों मुर्गा-मुर्गी का व्यापार करते है। उसी सिलसिले में रतलाम आ रहे थे। सालाखेड़ी चौकी प्रभारी एएसआई बबलू डागा ने बताया हादसे में एक की मौत हो गई है। एक गंभीर घायल है। परिजनों के आने के बाद शिनाख्त हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *