महिला कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन:भाजपा नेता विधूड़ी का पुतला फूंका, प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी का विरोध

भाजपा नेता रमेश विधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की विधि कोर्डिनेटर निमिषा भगोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधूड़ी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। दिल्ली विधानसभा की कालकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश विधूड़ी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वे कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल जैसा बना देंगे। यह टिप्पणी लालू यादव के पुराने बयान का जिक्र करते हुए की गई, जिन्होंने कभी बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बनाने की बात कही थी। निमिषा भगोरा ने कहा कि विधूड़ी की यह टिप्पणी महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और उनकी महिला विरोधी सोच को दर्शाती है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। महिला कांग्रेस ने इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *