महिला का अधजला शव जंगल से बरामद, हत्या की आशंका

भास्कर न्यूज | बगोदर डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो गांव की रहने वाली साहीना परवीन (21) बुधवार को डुमरी बाजार से अचानक गायब हो गई थी। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पश्चिमी पंचायत के कारीपहारी जंगल से उसका अधजली शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा गांव निवासी मृतका के पिता ताहुल अंसारी ने की। मृतका चीनो गांव निवासी जुबेर अंसारी की पत्नी थी। पुलिस के अनुसार शव झाड़ियों के बीच अधजली अवस्था में पड़ा मिला और आसपास राख बिखरी हुई थी। घटनास्थल से पानी की बोतलें, जूट की बोरी और माचिस बरामद हुई है। इन सब संकेतों के आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलते ही राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची की टीम, फोरेंसिक विशेषज्ञ, डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट टीम, ई-साक्ष्य और कॉल डंप टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। घटना स्थल पर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मृतका के परिजन रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने कहा कि शव की पहचान हो चुकी है और पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सास के इलाज के लिए आई थी डुमरी, फिर गायब हुई पुलिस ने बताया कि साहीना परवीन बुधवार को अपनी सास को लेकर डुमरी बाजार में इलाज के लिए एक चिकित्सक के पास आई थी। इसके बाद उसने सास को वहीं छोड़ते हुए कहा कि नंबर लग गया है, जल्द ही डॉक्टर दिखा देंगे। इसके बाद वह बाजार में रहने वाले एक दोस्त से मिलने गई, लेकिन फिर वापस नहीं आई। ससुराल वालों ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *