महिला का शव घर के आंगन में मिला:लोहे के तार में फंसी थी, करंट लगने की आशंका

मऊगंज थाना क्षेत्र के छिपिया गांव में एक 55 साल की महिला का शव उसके घर के आंगन में मिला है। पुलिस को आशंका है कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतका मंजू कुशवाहा पत्नी स्व. सर्यदीन कुशवाहा छिपिया गांव की निवासी थीं। मंजू घर पर अकेली रहती थीं। गांव के लोगों ने उन्हें 4 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे तक घर के बाहर देखा था। देर रात तक जब वह बाहर नहीं दिखीं और घर का दरवाजा खुला मिला, तो ग्रामीणों को शक हुआ। रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने घर में झांका तो मंजू कुशवाहा का शव आंगन में कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए लोहे के तार में फंसा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं होने के चलते शव को रातभर सुरक्षित रखा गया। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने संभावना जताई है कि कपड़े सुखाने वाला लोहे का तार पास में लगे बल्ब होल्डर के संपर्क में आ गया होगा, जिससे करंट फैला और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *