मंदसौर जिले के मालिया डिगांव गांव में रविवार सुबह रहवासी इलाके में करीब 9 फीट लंबा एक विशालकाय सांप देखा गया। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सर्प मित्र कमल दास बैरागी को सूचना दी। कमल दास मौके पर पहुंचकर सावधानी से सांप का रेस्क्यू किया। जंगल में छोड़ा रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। घटना से लोगों ने राहत की सांस ली और सर्पमित्र के साहस की तारीफ की।


