इंदौर मेट्रो के सभी 16 स्टेशन के परिचालन को निर्धारित समय में पूरा करने के उद्देश्य से दिन-रात परीक्षण एवं कमीशनिंग संबंधी काम किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मेट्रो परिचालन की समय में संशोधन किया जा रहा है। इससे सभी जरूरी काम तय समय में पूरे किए जा सकेंगे। बता दें कि 26 सितंबर को SC03 स्टेशन से हीरानगर स्टेशन तक टेस्टिंग/परीक्षण किया गया था। पूरी प्राथमिकता कॉरिडोर (सभी 16 स्टेशन) मालवीय नगर चौराहा मेट्रो स्टेशन तक टेस्टिंग और परीक्षण रन के लिए काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही पूरे कॉरिडोर पर टेस्टिंग की जाएगी, उसी को देखते हुए मेट्रो के चलने के समय में संशोधन किया गया है। यह नया समय सोमवार से प्रभावी होगा। संशोधित समय-सारणी इस प्रकार है
(सोमवार से शनिवार)
• समय – दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
• अंतराल – प्रत्येक 2 घंटे में एक ट्रेन (रविवार)
• समय – दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक • अंतराल – प्रत्येक 1 घंटे में एक ट्रेन


