चाईबासा| महिला कॉलेज, चाईबासा में इंटरमीडिएट 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नृत्य-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम का सभी ने आनंद उठाया। महाविद्यालय की प्राचार्या व मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रीतिबाला सिन्हा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही आगामी परीक्षा एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। विदाई समारोह के अवसर पर मिस फेयरवेल का ख़िताब 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा संगीता बास्के चुनी गईं। कार्यक्रम में डॉ. सुचिता, प्रो.डोरिस, डॉ. अमृता जायसवाल, डॉ.अंजू, प्रो. संगीता, प्रो. विकास, आरती, दिव्या शर्मा अलका, लक्ष्मी, शताब्दी, सुमन, रजनी, गीता, स्मिता, प्रियंका एवं काफी संख्या में 11वीं की छात्राएं उपस्थित थीं।


