महिला को आया मिर्गी का अटैक, मुंह चूल्हे में गिरा:खाना बनाते हुए झुलसी, इलाज के बाद रेफर किया; हालत गंभीर

बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के डोडिया गांव में रविवार शाम घर में खाना बना रही एक महिला अचानक मिर्गी (तांण) का दौरा आने से जलते हुए चूल्हे पर जा गिरी। हादसे में महिला का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​अचानक आया मिर्गी का अटैक ​परिजनों ने बताया कि डोडिया निवासी सुमी पत्नी रवींद्र रविवार शाम को घर के रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसे अचानक मिर्गी (तांण) का दौरा पड़ा और वह अपना संतुलन खो बैठी। बेहोश होकर गिरने के कारण उसका मुंह सीधे जलते हुए चूल्हे में जा गिरा। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और झुलसी हुई सुमी को बाहर निकाला। ज्यादा झुलसी तो रेफर किया परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सुमी को स्थानीय अस्पताल आनंदपुरी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन झुलसने की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रविवार शाम 7:30 बजे बांसवाड़ा के एमजी (MG) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ​​एमजी अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है। परिजनों के अनुसार, चेहरे पर गहरे जख्म होने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है, हालांकि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *