महिला को प्रसाद खिलाकर किया बेहोश कान के टॉप्स खोले:एक महिला और दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक हुए कैद

शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के चंबल पुलिया के नीचे एक महिला को प्रसाद बेहोश की दवा मिलाकर बेहोश कर कान के सोने के टॉप्स किए गायब। महिला ने बताया कि 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे लगभग अपने घर से निकलकर नयापुरा चंबल पुलिया के नीचे से बस स्टैंड की ओर अपने पीहर आ रही थी। पुलिया के पास गुजरातियों का माताजी के मंदिर के बाहर एक महिला जिसके चेहरे पर कपड़े से बंधा हुआ था। उस महिला ने मुझे प्रसाद दिया। जिसको खाकर में कुछ देर तक चली और पुलिया के नीचे आते-आते दो युवकों ने मुजे रोका ओर कहा कि माताजी ऑटो में छोड़ दें आपको में कुछ समझ नहीं पाई और बेहोश हो गई। होश आया तो कान के टॉप्स गायब मिले कानो में टॉप्स ही नही थे। वहां के लोगों ने होश में आने पर उठाया पानी पिलाया तब जाकर अपने पीहर नयापुरा बस स्टैंड के पास पहुची। मेरे भाई नरेश को सारा घटनाक्रम बताया। महिला के भाई चंद्र प्रकाश ने बताया कि शहर से बाहर गया हुआ था। रविवार दोपहर 2 बजे कोटा पहुंचा। में बहन को लेकर नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड के कॉर्नर पर स्थित मुख्यालय कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्म योगी के यहां लगे हुए सीसीटीवी केमरे चेक करने गए। उसमें में दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया। जो महिला के आस पास ही घूम रहे थे। जिसकी रिकॉर्डिंग आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी पर उपलब्ध करवाई। पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *