गुमला|सदर थाना क्षेत्र के बरवा टोली राईस मिल के समीप पैदल चल रही बरवाटोली निवासी भीख मैन उरांव को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में महिला के चेहरा व सिर व शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोट लगी। घटना के बाद बाइक सवार तेजी से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला के केसिपारा बाजार आई थी जहां से शाम पैदल ही अपने घर जा रही थी तभी पीछे से एक बाइक सवार टक्कर मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया। गुमला|सदर थाना क्षेत्र के खोरा निवासी 34 वर्षीय अमित कुमार साय ने शनिवार की रात्रि अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक का भाई प्रदीप साय ने बताया कि रात्रि में वो बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया। जिसके कुछ देर बाद कमरे से आवाज आने पर वहां जाकर देखा तो, अमित तौलिया के सहारे फांसी में लटका हुआ है। जिसके बाद उसे नीचे उतार कर गुमला सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आत्महत्या के कारण के बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे है।


