सेक्टर-9 में यदुवंशी परिवार की बैठक, शिक्षा व संगठन मजबूती पर दिया जोर

सिटी रिपोर्टर | बोकारो यदुवंशी परिवार बोकारो की बैठक बाबा अद्भुतनाथ हनुमान मंदिर सेक्टर-9 बड़ा खटाल में हुई। अध्यक्षता यादव महासभा के बोकारो अध्यक्ष बोढ़न यादव व राजद के जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने किया। बैठक में यदुवंशी समाज को संगठित कर सामाजिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में कार्य करने को लेकर चर्चा किया गया। विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा पर बल देते हुए, निर्णय लिया गया कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक बनाना अत्यंत आवश्यक है। उपस्थित सभी सदस्यों का मत था कि शिक्षा और कलम के बिना कोई भी क्रांति संभव नहीं है। बैठक में अधिवक्ता आरेंद्र कुमार, अधिवक्ता मनोहर प्रसाद, ललन प्रसाद यादव, रामजीत यादव, जितेन्द्र नारायण यादव, दिनेश यादव, उमेश यादव, सच्चिदानंद कुमार, महेन्द्र यादव, मनोज यादव, हरेंद्र यादव, परशुराम यादव, प्रयाग यादव, कृष्ण यादव, शिवनारायण यादव, राजेश यादव, संतु यादव, शैलेन्द्र यादव, विनोद कुमार, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार, विजय घोष, सुभाष यादव, हरे कृष्ण राय, रूपलाल यादव, रंजीत कुमार आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *