महिला को मार कर दिया अधमरा, डोरंडा थाने में तीन पर दर्ज कराई प्राथमिकी

रांची | मारपीट कर अधमरा करने का आरोप लगाते हुए डोरंडा कुम्हार टोली की रहने वाली आलम आरा ने मुर्तजा आलम, सोफिया परवीन और फारूक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि उसके पति राशन-पानी नहीं देते हैं। 20 दिसंबर की शाम छह बजे उनके पति और बहू ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें अकेली पाकर कुर्सी से सिर पर मारा। सिर पर काफी चोट आई। वह अधमरा हो गई। किसी तरह वह डोरंडा थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *