महिला को ससुराल वालों ने दिया जहर:मरने से पहले ने करवाई FIR, ससुराल वाले हुए फरार

भरतपुर के गहनौली मोड़ थाना इलाके की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे जबरन जहर देकर मार डाला। जिसके बाद सभी लोग फरार हो गए। महिला ने 3 जनवरी को अपने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज भी करवाई थी। FIR करवाने से नाराज थे ससुराल वाले महिला के भाई लोकेश निवासी जगनेर ने बताया कि 2 जनवरी को मेरे जीजा नरेश, उसके बड़े भाई सुरेश, जगदीश, पिता हरी सिंह, छोटे भाई दिनेश ने मेरी दीदी जनक श्री (28) के साथ मारपीट की थी। जिसके बारे में जनक श्री ने हमें बताया। तब लोकेश गहनौली मोड़ थाने पर गया। वहां पर जनक श्री भी आ गई। उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। जिसके बाद लोकेश अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़कर घर चला गया। महिला के जबरन मुंह में डाला जहर FIR के बारे में जनक श्री के ससुराल वालों को पता लग गया। उसके बाद ससुराल वालों ने फिर से जनक श्री को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद सभी ने जबरन जनक श्री के मुंह में जहर डाल दिया। जिससे ऐसा लगे की जनक श्री ने सुसाइड की है। जनक श्री द्वारा दर्ज करवाई गई FIR में अभी तक पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। जनक श्री के ससुराल वाले दहेज़ की मांग को लेकर आये दिन मारपीट करते रहते थे। जब से जनक श्री की शादी हुई है तब से उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। ससुराल वाले हुए फरार लोकेश ने बताया कि कई बार समाज की पंचायत बैठाई गई। जनक श्री के ससुराल वालों को समझाया गया। उसके बाद भी वह लोग नहीं माने। जनक श्री को जहर देने के बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए। जनक श्री के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग उसकी ससुराल में पहुंचे और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने घटना के बारे में जनक श्री के पीहर पक्ष को सूचना दी थी। पति टैक्सी चलाता है जनक श्री की शादी 9 साल पहले घड़ी बुराना के रहने वाले नरेश से की थी। जनक श्री और नरेश के 3 बच्चे हैं। जिसमें बड़ी लड़की इनाया (7), लड़का ध्रुव (5), शिवम (3) साल का है। नरेश टैक्सी चलाने का काम करता है। कल देर शाम जनक श्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके शव का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ करवाई थी FIR गहनौली मोड़ थाने के ASI उदय सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को जनक श्री अपने पति और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसी दिन से जनक श्री आरबीएम अस्पताल में भर्ती है जनक श्री के सिर में चोट है और जहर भी खाया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *